ePaper

जनता दरबार में 33 लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए अपर समाहर्ता

Updated at : 10 Jan 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 33 लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए अपर समाहर्ता

जनता दरबार में 33 लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए अपर समाहर्ता

विज्ञापन

– निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों दिये निर्देश कटिहार समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देशा के आलोक में अपर समाहर्ता आपदा नूरुल एन की अध्यक्षता में साप्ताहिक शुक्रवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 33 आवेदकों के द्वारा अपने-अपने समस्याओं के समाधान को लेकर आवेदन समर्पित किया. जनता दरबार में सबसे अधिक मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लगभग 24 मामले प्राप्त किया गया. जिसमें मुख्यतः भूमि मापी करने, भूमि का मुआवजा उपलब्ध कराने, भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भूदान, भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने, भूमि का नामांतरण करने, बासगीत पर्चा निर्गत करने एवं एसीपी का लाभ उपलब्ध कराने के अतिरिक्त अन्य आवेदन शामिल है. इसके आलावा एसडीओ कटिहार से संबंधित मामले छह, आईसीडीएस, गृह रक्षा वाहिनी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गयी है तथा संबंधित अधिकारियों को जनता दरबार मे प्राप्त आवेदन के निष्पादन करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में अपर समाहर्ता आपदा कटिहार के साथ-साथ से संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन