अनावाश्यक शट डाउन पर मानव बल पर होगी कार्रवाई

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

अनावाश्यक शट डाउन पर मानव बल पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

प्राणपुर बिजली विभाग बिहार सरकार के जारी नये फरमान मानव बल को फ्यूज से संबंधित अनावश्यक शट डाउन लेने पर मानव बल मिस्त्री पर कारवाई हो सकती है. बिजली विभाग के जेई विजय कांत ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों मानव बल के द्वारा अनावश्यक रूप से फ्यूज से संबंधित शिकायत पर शट डाउन लिया जाता था. विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. अब यह नियम बदल गया है. शट डाउन लेने का समय निर्धारित किया है. जिन मानव बल को शट डाउन लेना है, तो इनके लिए आपको सुबह आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक, अपराह्न बारह बजे से साढ़े बारह बजे तक, पांच से साढ़े पांच बजे तक रात्रि में दस बजे से लेकर साढ़े दस बजे तक और सुबह तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक फ्यूज से संबंधित शट डाउन लेने का समय निर्धारित किया है. एक दो उपभोक्ता के लिए शट डाउन लेने तथा सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान करने पर विद्युत विभाग के द्वारा विभागीय कार्रवाई किया जा सकता है. बिजली से संबंधित शिकायत के लिए कॉल सेंटर नंबर 9031864314 एंव कंट्रोल रूम नंबर 7763 8 1 5545 शिकायत दर्ज कर सकते हैं. विधुत विभाग के दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन