हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

डंडखोरा पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में नामजद अभियुक्त सोनेलाल दास उर्फ सोनू दास को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कटहार के डंडखोरा से रिपोर्ट,

स्थानीय डंडखोरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 70/26, दिनांक 10 मई 2026, धारा 107 बीएनएस के नामजद अभियुक्त सोनेलाल दास उर्फ सोनू दास को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया.

नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि कांड में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता है. उन्होंने कहा कि डंडखोरा पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है और किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जायेगा. उन्होंने आम लोगों से भी कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी है. मामले में आगे की जांच जारी है तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित बिंदुओं की भी जांच की जायेगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन