हत्या, डकैती के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या, डकैती के फरार आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अमदाबाद. अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैरिया से हत्या व डकैती मामले में फरार आरोपित बारूल खान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मनिहारी सर्किल इंस्पेक्टर सह अमदाबाद प्रभारी थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि बारुल खान हत्या एवं डकैती के मामले में फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि एक पुल निर्माण कर रहे व्यक्ति को धमकाने का मामला है. बारुल खान करीब 9 माह से फरार चल रहा था. रविवार को अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम व पुअनि संजीत प्रसाद द्वारा पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. मौके पर अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, पुअनि संजीत प्रसाद सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




