कपल डांस में द्वितीय सेमेस्टर के अभिषेक व प्रीति ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

केइसी में एकदिवसीय फ्रेशर पार्टी में छात्रों के बीच रहा उत्साह

विज्ञापन

कटिहार. हाजीपुर अवस्थित कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में दो सत्रों के छात्र-छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया. फ्रेशर पार्टी कॉलेज के फोर्थ सेमेस्टर 2022-26 के विद्यार्थियों द्वारा द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2023-27 के छात्र-छात्राओं को दिया गया. कार्यक्रम की शुरूआत स्पेशल गेस्ट के रूप में गुरूप्रीत द्वारा गाना गाकर किया गया. आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अलग-अलग विधाओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कला का जौहर दिखाया. कुल सात विधाओं में 40 छात्र-छात्राओें ने भाग लिया. जिसमें 35 छात्र-छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से मौजूद दर्शक के रूप में छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के मन को मोह लिया. सभी सात विधाओं में नृत्य, सामूहिक नृत्य, कपल डांस, गीत, कविता, रैंप वॉक, कपल रैंप वॉक आदि में भाग लेकर प्रस्तुति दी. कार्यक्रम करीब सुबह दस बजे से देर शाम पांच बजे तक आयोजित किया गया. जहां द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्रा अपनी मनमोहक प्रस्तुति से मौजूद दर्शकों की तालियां बटोरने में सफल रहे. कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था. जहां सभी ने अलग-अलग विधा में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराया. कुल 40 प्रतिभागियों में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कपल डांस प्रतियोगिता में सेमेस्टर द्वितीय की प्रीति व अभिषेक ने बाजी मारी. सोलो डांस में मानवी चौधरी, सामूहिक डांस में रूचि एंड उनका ग्रुप परचम लहराने में सफल रहें. मिस फ्रेसर सुरभि व मिस्टर फ्रेसर के रूप में राजकुमार सिंह ने सफलता हासिल की. इस मौके पर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने उनलोगों की हौसलाफजाई करते रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन