फलका में युवक ने खुद के पेट में मारी चाकू, भागलपुर रेफर
फलका में युवक ने खुद के पेट में मारी चाकू, भागलपुर रेफर
कटिहार फलका थाना क्षेत्र के फूलडोभी गांव में रविवार को एक युवक ने खुद से पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है की युवक लंबे समय से मानसिक तनाव और अकेलेपन से जूझ रहा था. घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों ने तुरंत उसे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में भी हालत चिंताजनक रहने पर बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया गया. घायल युवक की पहचान रियाज के रूप में हुई है. घटना के समय उसकी मां अमीना खातून ही उसके साथ थी. उनके दो बेटे बाहर कमाने गए हुए हैं. रियाज की शादी हो चुकी है. लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह कोई काम नहीं करता है. इसी वजह से उसकी पत्नी भी फिलहाल मायके में रह रही है. जिससे वह काफी डिप्रेशन रहता था. इसी कारण उन्होंने ऐसा खोफनाक कदम उठाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए