सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोला में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी.
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोला में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मरणासन्न अवस्था में सड़क पर पड़े युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बर्मा कॉलोनी निवासी सूरज मंडल पिता प्रकाश मंडल जो पेशे से वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता था. बीती रात कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात अपनी बाइक से घर की ओर जा रहा था. तेज रफ्तार में बाइक रहने के कारण बनिया टोला मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया. युवक हेलमेट नहीं पहना था इस कारण उसके सर में जबरदस्त चोट आयी और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. जिसे स्थानीय लोगों व नगर थाना पुलिस के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां सूरज को मृत शर्मा पर देख परिजनों में चीख पुकार मच गयी. पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाबत मृतक के परिजन के बयान पर स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है, जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर बाइक चालक हेलमेट पहना होता तो संभवत उसकी मौत नहीं होती. इसलिए बाइक चलाने के दौरान हेलमेट अवश्य पहने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










