सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मुसापुर चौक के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. बिषहरिया रहिका टोला निवासी जुली देवी 25, पति डब्लू यादव के साथ बाइक से गेड़ाबाड़ी जा रही थी. विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही जुली देवी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गयी. आसपास के लोग मौके पर जुट गये. जख्मी महिला को इलाज के लिए कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए महिला को हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया. कोढ़ा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन