हफलागंज में बाइक चला रहा किशोर ने मारी टक्कर, आक्रोशितों ने पीटकर किया अधमारा

Updated:
विज्ञापन

हफलागंज में बाइक चला रहा किशोर ने मारी टक्कर

विज्ञापन

– पूर्णिया इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गयी मौत, मृतक किशोर था इकलौता पुत्र मनसाही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज के सिरिनिया पंचायत की नहर के पास टक्कर मारने के आरोप में गांव के ही लोगों ने 15 वर्षीय किशोर की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक किशोर हफलागंज निवासी शेख आलम का पुत्र मंजर आलम था. घटना के बाद मृतक के माता-पिता व परिजन शव को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंचे. पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों की शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक के पिता शेख आलम ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनका इकलौता पुत्र अपने मामा वसीम अकरम के घर से बाइक लाने की बात कहकर निकला था. आधे घंटे बाद सूचना मिली कि बाइक से हल्का धक्का लगने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसे बेरहमी से पीट दिया है. घायल अवस्था में पहले स्थानीय डॉक्टर, फिर सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अंत में पूर्णिया ले जाने के दौरान मंजर की मौत हो गयी. मृतक की मां सायरा खातून ने कहा कि उनका बेटा ही उनके जीवन का सहारा था. छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा दे दी गयी. उनका हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया. मृतक के मामा वसीम अकरम ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार यादव, मनीष यादव, मंजेश कुमार, कपिल कुमार यादव, राजू यादव सहित अन्य लोगों ने मिलकर मंजर के साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए थी न कि कानून हाथ में लेना चाहिए था. वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है. मृतक युवक के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की गयी है. कहते हैं थानाध्यक्ष मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि मामला मारपीट से जुड़ा है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन