नपं प्रशासन से फॉगिंग व सफाई लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

नपं प्रशासन से फॉगिंग व सफाई लगायी गुहार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है. सर्विस रोड के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जगह-जगह कीचड़ भरा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है. लोगों को डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों का डर सताने लगा है. ग्रामीणों व बुद्धिजीवियों का कहना है कि लंबे समय से न तो मच्छरनाशक दवा का छिड़काव किया है और न ही नियमित सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है. सर्विस रोड के किनारे जमा कचरा व कीचड़ न सिर्फ आवागमन में परेशानी पैदा कर रहा है. बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है. ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र फॉगिंग कराई जाय. नालियों व सड़क किनारे जमी गंदगी की सफाई हो. दुर्गंध व संक्रमण रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाय. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है. नगर पंचायत प्रशासन से स्थानीय लोगों ने जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है. ताकि आम नागरिक स्वस्थ व बेहतर जीवन जी सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन