कोढ़ा में एक दिन पहले लापता नौ वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 01 Mar 2026 7:44 PM

विज्ञापन

कोढ़ा में एक दिन पहले लापता नौ वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन

कोढ़ा में एक दिन पहले लापता नौ वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या – पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में हत्या के आरोपित नाबालिग लड़के को पकड़ा कोढ़ा (कटिहार) कोढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौ वर्षीय नाबालिग लड़की की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी. घटना को मकई की खेत में अंजाम दिया गया. लड़की के कपड़े भी खुले मिले. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. रविवार को लोगों को जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में घटना स्थल पर ग्रामीण इकट्ठा हो गये. गौरतलब है कि शनिवार की शाम तीन बजे से ही नाबालिग घर से लापता थी. परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे लेकिन कहीं नहीं मिली. रविवार की सुबह लगभग 9 बजे गांव के एक किसान जब खेत में मकई फसल की सिंचाई कर रहे थे तभी शव देख ग्रामीण व पुलिस को सूचना दी. कोलासी शिविर प्रभारी सरवन कुमार, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कोढ़ा सदर -2 एसडीपीओ रंजन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गये. वहीं पुलिस ने कुछ ही घंटे में गांव के ही मृतक नाबालिग लड़की के पड़ोसी दोषी नाबलिग लड़के को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद की. हालांकि, हत्या का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लड़की के साथ गलत होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. कहते हैं एसडीपीओ सदर टू एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है. अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. महज कुछ ही घंटों में घटना करने वाले का उद्भेदन कर दिया गया. नाबालिग की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन