30 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार

30 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला व पुरुष तस्कर गिरफ्तार
कटिहार. जिला मद्य निषेध टीम ने सहायक थाना क्षेत्र में छापेमारी कर देसी शराब के साथ एक महिला एवं एक पुरुष को तस्कर को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद टीम ने शहर के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक से उत्पाद पुलिस ने देसी शराब बरामद किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार तस्कर छोटू कुमार के बाइक से 28 लीटर देसी शराब बरामद किया. दूसरी ओर उत्पाद पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थाना के ही भेड़िया रहिका में छापेमारी कर शराब तस्करी कर रही गीता देवी को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




