मुख्य चौराहा पर जल जमाव, लोग परेशान कुरसेला चौक पर जलजमाव व कीचड़.
कुरसेला : नया चौक के सड़क किनारे चौराहा पर जल जमाव और उसमें गंदगियों का फैलाव व्यवस्था दोष को उजागर कर रहा है. प्रशासन और प्रतिनिधि के प्रयासो के बाद भी जल निकासी का कार्य सफल नहीं हो सका है. बदौलत वर्षात के पानी से यहां जल जमाव की समस्या परेशानी का सबब बना है. […]
कुरसेला : नया चौक के सड़क किनारे चौराहा पर जल जमाव और उसमें गंदगियों का फैलाव व्यवस्था दोष को उजागर कर रहा है. प्रशासन और प्रतिनिधि के प्रयासो के बाद भी जल निकासी का कार्य सफल नहीं हो सका है. बदौलत वर्षात के पानी से यहां जल जमाव की समस्या परेशानी का सबब बना है. जल जमाव में गंदगियों के फैलाव से स्थितियां बदत्तर बनी रहती है. उस जल जमाव पर चचरियो और काठ चौंकी को बिछाकर फुटपाथी कई दुकानदार दुकानो को चलाया करते है
. पानी के संडाध से आस-पास बदबू फैली रहती है. नया बाजार कुरसेला का यह मुख्य चौराहा है. एनएच-31 के ढलान के वजह से यहां अक्सर वर्षात का पानी जमा हो जाता है. पानी निकासी का साधन बेकार साबित हो रहा है. जमा पानी के निकासी के लिये जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव के पहल पर बीडीओ सीओ द्वारा पुराने नाले का कारगर करने का प्रयास किया गया था. नाले के पानी गिरने का उचित जगह नहीं रहने से पानी निकासी के लिये नाला कारगर नहीं हो सका.
नतीजन जल जमाव की स्थितियां जस के तस होकर रह गयी. जल जमाव का भाग एनएच-31 के सड़क का हिस्सा पड़ता है. विभाग स्तर पर इस समस्या को दूर करने के दिशा में नजरअंदाज का रवैया बना हुआ है. सड़क भाग पर पानी का जमाव बने रहने से आवागमन की कठिनाई बनी रहती है. पानी के पथ पर जमा होने के हालात एनएच-31 के नये सिरे मरम्मत कार्य के बाद बना है. बावजूद जल जमाव के जल निकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










