कोचिंग की दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Mar 2026 6:33 PM

विज्ञापन

कोचिंग की दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

– मृतक बच्ची के आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार स्थित यादव टोली में चल रहे एक निजी संस्थान एक्सीलेंट कोचिंग क्लासेस में पढ़ने के दौरान अर्धनिर्मित पक्का वाल 8 वर्षीय बच्ची सुहानी कुमारी, पिता मेगना पोद्दार, पोद्दार टोली निवासी के उपर गिर गया. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. इलाज के क्रम में मौत हो गयी. आक्रोशित परिजनों ने जमकर हो हंगामा किया. मृतका की मां पूजा देवी के अनुसार शनिवार की देर शाम आजमनगर मुख्य बाजार स्थित यादव टोली में चल रहे निजी संस्थान एक्सीलेंट कोचिंग क्लासेस में अर्धनिर्मित पक्का वाल 3 बच्चों के उपर गिर गयी. वाल गिरते ही कोचिंग सेंटर चालक व अन्य के द्वारा तीनों बच्चों को अन्दर से निकाला गया. 8 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर हो गयी. आनन-फ़ानन में कोचिंग संचालक ने बेहोशी के हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर लाया. साथ ही बच्ची के अभिभावक को मामले की जानकारी दी. उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. लेकिन 8 वर्षीय बच्ची सुहानी कुमारी को एंबुलेंस में चढाने के कुछ देर बाद ही बच्ची की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन तथा ग्रामीणों ने अस्पताल के प्रांगण में घंटों तक जमकर हंगामा करते रहे. कोचिंग संचालक विष्णु कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा है कि शनिवार की देर शाम अचानक वाल गिरने से बच्ची के पिछले हिस्से में चोट लगी थी. जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉ ने कहा छोटी सी चोट है. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. उक्त मामले में डॉ फैजुर रहमान ने बताया कि बच्ची को काफी सीरियस पोजीशन में अस्पताल लाया गया था. जिसे तत्काल इलाज कर बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया. इसी बीच बच्ची की मौत हो गयी. दूसरी ओर आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि उक्त मामले में किसी भी तरह का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन