घर केअंदर 60 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
घर केअंदर 60 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

घर केअंदर 60 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

फोटो 29 कैप्शन- मामले की जांच करते एसडीपीओ व अन्य मनिहारी मनिहारी थाना के मनोहरपुर के महेशाडीह वार्ड संख्या 09 में एक घर में सो रहे महेश प्रसाद सिंह (60) की निर्मम हत्या से क्षेत्र दहल उठा. लेन देन के विवाद या पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद बडी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. घटना से जूडे तय्थों का पता लगाने की दिशा में पुलिस जुट गयी है. मृतक के परिजन की शिकायत पर मनिहारी में कांड संख्या 62/2026 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने जानकारी दी कि बुधवार अहले सुबह महेश सिंह को जगाने गये. तो दरवाजा नहीं खोला. पीछे से प्रवेश करने पर पाया कि मृतक के गले -सिर पर धारदार हथियार से जख्मी, खून से लथपथ शरीर विस्तर पर पड़ा था. देखकर चीख पुकार मच गया. पहुंची मनिहारी थाने की पुलिस मौके पर परिजनों से मिली शिकायत और अन्य बिन्दुओं पर सघनता से जांच कर रही है. एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है. आरोपित की जल्द गिरफ्तारी होगी. मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने पुलिस से जांच कर आरोपित की गिरफ्तार की मांग की. मृतक के पुत्र बबलू सिंह ने बताया कि मृतक छोटा काम करके परिवार चलाता था. बबलू के अनुसार वो दो भाई व एक बहन है. मृतक की दो शादियां थी. दोनों ही पत्नी की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन