दो अलग-अलग कांडों में चोरी के 6.60 लाख रुपया बरामद

Updated:
विज्ञापन

दो अलग-अलग कांडों में चोरी के 6.60 लाख रुपया बरामद

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए चोरी की गयी. 6.60 लाख रुपये की राशि बरामद की है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और तत्परता एक बार फिर सामने आयी है. पहले मामले में सासाराम नगर थाना (रोहतास) कांड संख्या 50/26 से संबंधित चोरी की गयी. 60 हजार राशि को कोढ़ा थाना पुलिस ने कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला, जुराबगंज निवासी प्राथमिक अभियुक्त सुशील यादव के घर से बरामद किया. बरामदगी के बाद उक्त राशि को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए सासाराम नगर थाना पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया. दूसरे मामले में बाढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की गयी कुल 6 लाख रुपये की राशि को पहले बाढ़ थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया था. इसके पश्चात कानूनी प्रक्रिया के तहत यह राशि कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला, जुराबगंज से जुड़े होने के कारण कोढ़ा थाना पुलिस को सौंप दी गयी. कोढ़ा थाना द्वारा विधिवत स्वीकार किया गया. इन दोनों मामलों में कोढ़ा थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. चोरी जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन