17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष 26 को बारसोई में

बलिया बेलौन. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी 26 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बारसोई अनुमंडल के सालमारी, दमदमा, चौनदी, मौलानापुर में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे. उक्त आशय की जानकारी आजमनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो असलम ने देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को कैपिटल एक्सप्रेस से आजमनगर रेलवे स्टेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ […]

बलिया बेलौन. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी 26 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर बारसोई अनुमंडल के सालमारी, दमदमा, चौनदी, मौलानापुर में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे. उक्त आशय की जानकारी आजमनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो असलम ने देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को कैपिटल एक्सप्रेस से आजमनगर रेलवे स्टेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा. इसके बाद दमदमा गांव में कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ-साथ प्रेस को भी संबोधित करेंगे. दिन के ग्यारह बजे बारसोई के चौनदी, मौलानापुर में भी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे. साथ ही सदस्यता अभियान की गति का जायजा लेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को देखते हुए बारसोई अध्यक्ष मो शौकत हुसैन, कदवा अध्यक्ष मो सनोवर आलम, सदस्यता अभियान प्रभारी मो मसूद आलम आदि द्वारा जोर-शोर से तैयारी में जुटे हैं. इस अवसर पर प्रदेश के अन्य पार्टी पदाधिकारी के साथ-साथ जिला कांग्रेस की टीम उपस्थित रहेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें