कटिहार रेलवे स्टेशन पर 30.720 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बरामद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और कार्रवाई करती आरपीएफ-जीआरपी टीम.

बरामद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और कार्रवाई करती आरपीएफ-जीआरपी टीम.

कटिहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 60 कैन बीयर और चार टेट्रा पैक भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट

कटिहार. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कटिहार रेलवे स्टेशन पर 30.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रमुख बातें

  1. कटिहार रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया.
  2. 30.720 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार.
  3. आरोपी के पास से 60 कैन बीयर और चार टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद.
  4. गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन साह उर्फ मनोज साह के रूप में हुई.
  5. रेल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी.

संयुक्त चेकिंग अभियान में मिली सफलता

आरपीएफ कमांडेंट के निर्देश पर आरपीएफ कार्यालय ईस्ट प्रभारी विक्रम सिंह एवं रेल थाना पुलिस के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कटिहार रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई.

60 कैन बीयर और विदेशी शराब बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 60 कैन बीयर और चार टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई. बरामद शराब की कुल मात्रा 30.720 लीटर बताई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

आरपीएफ निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुनटुन साह उर्फ मनोज साह, पिता दिलीप साह, निवासी बैगना, थाना नगर (कटिहार) के रूप में हुई है. अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार के लिखित आवेदन पर रेल थाना कांड संख्या 129/26 दर्ज किया गया है. पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है.

और पढ़ें : शिक्षकों-कर्मचारियों के बकाये भुगतान को लेकर बड़ा फैसला, जुलाई में लगेंगे विशेष शिविर


विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन