एनएफआर के 82 स्टेशनों पर ट्रेनों के 202 अतिरिक्त ठहरावों को दी मंज़ूरी

एनएफआर के 82 स्टेशनों पर ट्रेनों के 202 अतिरिक्त ठहरावों को दी मंज़ूरी
कटिहार यात्री सुविधाओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार के असम, पश्चिम बंगाल व बिहार के कटिहार सहित 82 स्टेशनों पर ट्रेनों के 202 अतिरिक्त ठहरावों को मंज़ूरी दी है. ये अतिरिक्त ठहराव रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, छोटे और विकासशील स्थानों के यात्रियों की बेहतर पहुंच और बहुप्रतीक्षित मांग की पूर्ति करने के उद्देश्य से प्रायोगिक आधार पर मंजूर किया गया है. ये ठहराव शीघ्र प्रभावी होंगे. कई महत्वपूर्ण व प्रीमियम ट्रेनों को किया शामिल इस पहल के तहत कई महत्वपूर्ण और प्रीमियम ट्रेनों को शामिल किया गया है. विशेष तौर पर, न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को रंगिया में, आनंद विहार-अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस को न्यू हाफलंग और न्यू कोचबिहार में, कोलकाता-सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस को काटाखाल में और गुवाहाटी-सायरंग-गुवाहाटी एक्सप्रेस को काटलीछड़ा में ठहराव प्रदान किया है. जिससे उत्तर बंगाल, बिहार और असम में रेलवे यात्रा शेड्यूल और अधिक मज़बूत होगा. न्यू दिल्ली-डिब्रूगढ़-न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब धेमाजी, शिवसागर टाउन और बिश्वनाथ चारआली जैसे स्टेशनों पर रुकेगी. जिससे ऊपरी असम के यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस की सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी. गुवाहाटी-हावड़ा-गुवाहाटी, डिब्रूगढ़-हावड़ा-डिब्रूगढ़, कामाख्या-पुरी-कामाख्या, सिलचर-गुवाहाटी-सिलचर और अलीपुरद्वार-दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस सेवाओं सहित प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को भी विस्तारित ठहराव योजना के तहत शामिल किया है. यात्रियों को यात्रा में होगी सहुलियत एनएफआर के कई ज़रूरी स्टेशनों को इस प्रायोगिक ठहराव के लिए चुना गया है. जिनमें रंगिया, नलबाड़ी, बरपेटा रोड, गोवालपारा टाउन, बासुगांव, डांगतल, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, शिवसागर टाउन, धेमाजी, लंका, होजाई, बिश्वनाथ चारआली, आलुआबाड़ी रोड, बागडोगरा, डालखोला, समसी, हरिश्चंद्रपुर, रानीनगर जलपाईगुड़ी, न्यू माल जंक्शन, सेवक इत्यादि शामिल हैं. इन स्टॉपेज से सेमी-अर्बन और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को लाभ होने की उम्मीद है क्योंकि इससे बड़े जंक्शनों तक यात्रा का समय कम होगा और लंबी दूरी एवं प्रीमियम ट्रेनों के साथ बेहतर इंटरचेंज के मौके मिलेंगे. ये अतिरिक्त ठहराव आगामी सप्ताहों में चरणबद्ध रूप में लागू किए जाएंगे. यात्रियों को सुझाव दी जाती है कि वे आधिकारिक रेलवे इन्क्वायरी सिस्टम और वेबसाइट के ज़रिए अद्यतन ट्रेन शेड्यूल की जांच करें. एनएफआर रेल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने और पूर्वोत्तर तथा आस-पास के इलाकों के लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा देने को प्रतिबद्ध है. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ एनएफ रेलवे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










