गैप इंस्टीट्यूट में 200 विद्यार्थियों को दिया प्रमाण-पत्र

Updated:
विज्ञापन

गैप इंस्टीट्यूट कटिहार में शनिवार को कुशल युवा कार्यक्रम केवाइपी बीएस सीएफए अंतर्गत प्रशिक्षित लगभग 200 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया

विज्ञापन

कटिहार. गैप इंस्टीट्यूट कटिहार में शनिवार को कुशल युवा कार्यक्रम केवाइपी बीएस सीएफए अंतर्गत प्रशिक्षित लगभग 200 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि गैप इंस्टीट्यूट निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं अच्छे व्यवहार को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है. जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिल रही है. संस्थान की शैक्षणिक निदेशक डॉ तहसीन फातमा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में कौशल ही वास्तविक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. जिससे युवा अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं. संस्थान के निदेशक भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी जावेद आलम ने कहा कि अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की कुंजी है. कार्यक्रम में टॉपर विद्यार्थियों अमर, अभेशेख, वज़ीर, अलीशा, आदित्य, विक्रम, रेहान, सीमा, सना खातून, अश्मित, सुद्दी, नाजिश, नेमत, खुशी कुमारी, बुशरा, प्रगति, आरिफ और सोहेल को विशेष रूप से प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर शिक्षक तहूरा फातमा, फिरदौस, हाफिजुद्दीन, अमित कुमार, निशा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन