संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं आविर्भाव तिथि मनी

Updated:
विज्ञापन
संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं आविर्भाव तिथि मनी

संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं आविर्भाव तिथि मनी

विज्ञापन

कटिहार रामकृष्ण मिशन आश्रम में संत रामकृष्ण परमहंस की 191वीं आविर्भाव तिथि श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से मनायी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्तजन आश्रम परिसर में एकत्र हुए और पूरे दिन आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की. शुरुआत प्रातः काल मंगल आरती व विशेष पूजा-अर्चना से हुई. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन किया. हवन की पवित्र अग्नि व मंत्रध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया. यज्ञ के बाद कीर्तन एवं भजन का आयोजन हुआ. श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भाग लिया. कीर्तन के दौरान रामकृष्ण परमहंस के जीवन, उनके उपदेशों तथा मानवता, प्रेम और सर्वधर्म समभाव के संदेशों का स्मरण किया. आश्रम के सचिव स्वामी महेश्वरानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि रामकृष्ण परमहंस के विचार आज भी समाज को आध्यात्मिक और नैतिक दिशा प्रदान करते हैं. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया. जिसमें सभी उपस्थित भक्तों ने सहभागिता निभायी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन