पुस्तक का गृहमंत्री अमित शाह ने किया विमोचन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : स्थानीय डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक व भाजपा नेता प्रो जगदीश चंद्र की नई पुस्तक इंडिया रिवील्स (अंग्रेजी) का विमोचन भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह संसद भवन के अपने वेश्म में किया तथा किताब की प्रशंसा की. साथ में भारत सरकार के पूर्व राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजयुमो के […]
विज्ञापन
कटिहार : स्थानीय डीएस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक व भाजपा नेता प्रो जगदीश चंद्र की नई पुस्तक इंडिया रिवील्स (अंग्रेजी) का विमोचन भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह संसद भवन के अपने वेश्म में किया तथा किताब की प्रशंसा की. साथ में भारत सरकार के पूर्व राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री टनटन ठाकुर मौजूद थे.
पुस्तक के लेखक प्रो जगदीश चंद्र ने इंडिया रिवील्स के बारे में बताया कि अंग्रेजी में लिखी गयी यह पुस्तक ऐतिहासिक भेद को परिलक्षित करता है. भारत का प्राचीन स्वरूप, अध्यात्म, साहित्य, मध्यकालीन मुस्लिम आक्रमण, आतंक, वर्तमान राजनीति में कांग्रेसी भ्रष्टाचार, राजनीतिक, शैक्षणिक गिरावट, संसदीय नेताओं का संसद में तकरार, सांप्रदायिकता, किसान की उपेक्षा, जन वृद्धि, भावनात्मक शोषण जैसी समस्याओं के सुधार पर कविता, लेख के माध्यम से प्रकाश डाला गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इंडिया रिवील्स के विमोचन होने पर खुशी जाहिर करते हुए में प्रो सुरेंद्र नारायण यादव, डॉ दिलीप कुमार यादव, प्रो अरविंद कुमार ठाकुर, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो वीना रानी, महासचिव प्रो विनोद कुमार ओझा, प्रो गंगा नंद सिंह, सुरेश शर्मा, रविंद्र कुमार यादव,उदय भगत प्रो गोपाल कृष्ण यादव आदि ने प्रो जगदीश चंद्र को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










