टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, पहले दिन द्वासय की टीम ने बलुआ को किया पराजित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मनसाही : सनलाइट युवा क्लब के बैनर तले मनसाही के कजरा प्रखंड मुख्यालय के मैदान में मंगलवार को टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन लोजपा के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मनिहारी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी अनिल कुमार उरांव ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों […]
विज्ञापन
मनसाही : सनलाइट युवा क्लब के बैनर तले मनसाही के कजरा प्रखंड मुख्यालय के मैदान में मंगलवार को टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन लोजपा के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मनिहारी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी अनिल कुमार उरांव ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं से जुड़ा हुआ एक अभिन्न अंग है. इससे ना सिर्फ शारीरिक व मानसिक ताजगी आती है.
आपके शहर में
विज्ञापन
बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाओं को भी उभरने का मौका मिलता है. उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों से भी सहयोग की अपील की. इस अवसर पर सभा को लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने भी संबोधित किया तथा खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान पूरे नियम से चलने की अपील की.
इस अवसर पर भाजपा के युवा प्रखंड अध्यक्ष रतन परिहार ने भी खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दी. टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य विकास जयसवाल, राजा मुराद, महफूज आलम, दिलीप यादव, मनीष यादव, दर्शन कुमार, निवास ततमा, मो इजहार, मिट्ठू ततमा, मो सोनू, प्रियांशु यादव आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन