कांग्रेसियों ने मनायी जयंती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में मनाया गया. कांग्रेस नेताओं ने सन ऑफ इंडिया क्लब स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतिहास हमें अक्सर बताता है कि हमारे लिए कितने महापुरुषों […]
विज्ञापन
कटिहार : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में मनाया गया. कांग्रेस नेताओं ने सन ऑफ इंडिया क्लब स्थित नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन कर याद किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतिहास हमें अक्सर बताता है कि हमारे लिए कितने महापुरुषों ने अपने जान की बाजी लगाई है और इतिहास के बल पर हमारी एकता और अखंडता भी अक्षूण रहती है.
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो शम्मी, इंटक अध्यक्ष विकास सिंह, प्रवक्ता राकेश यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज यादव, मो शमशाद, सिकंदर मंडल, मो मुकीम, सरदार सिमरनजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
मनिहारी प्रतिनिधि के अनुसार : बीएन मित्रा फाउंडेशन मनिहारी कार्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरूवार को मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता फाउंडेशन सचिव काजल कुमार मित्रा ने की. मौके पर बीएन मित्रा फाउंडेशन सचिव काजल कुमार मित्रा, प्रभात चौधरी, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू, मिथिलेश कुमार झा, राजेश पोद्दार, रौनक अग्रवाल, पप्पू ठाकुर, सुशील यादव, गौतम शर्मा, विजय सिंह, सुरेश राय, रामविलास चौधरी, पंकज भगत, मुकेश अग्रवाल, सुशील मंडल
मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










