ट्रेन में नशा खिलाकर लूटपाट के पांच आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2020 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन में नशा खिलाकर लूटपाट के पांच आरोपित गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार प्लेटफार्म पर लूट की योजना बनाते हुए पांच कुख्यात अपराधी को कटिहार जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित के पास से भारी संख्या में नशे की टैबलेट, लेजर चाकू, चोरी के मोबाइल सहित आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एवं पर्स भी बरामद किये हैं. […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार प्लेटफार्म पर लूट की योजना बनाते हुए पांच कुख्यात अपराधी को कटिहार जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित के पास से भारी संख्या में नशे की टैबलेट, लेजर चाकू, चोरी के मोबाइल सहित आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एवं पर्स भी बरामद किये हैं.

इस संदर्भ में बुधवार को जीआरपी थाना परिसर में कटिहार रेल थानाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को कटिहार प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर अपराधियों की अपराध की योजना बनाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई. उस सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में जीआरपी तथा आरपीएफ विशेष दस्ता के उप निरीक्षण अनुप तिवारी के नेतृत्व में आरक्षी राकेश कुमार सिंह, रामाशीष कुमार झा ने सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाया.
जिस क्रम में रेल पुलिस ने पांच आरोपित व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा. जब रेल पुलिस ने गिरफ्त आरोपित की तलाशी ली तो उसके पास से भारी संख्या में नशा का टैबलेट, चोरी का मोबाईल एवं रेल यात्रियों के आधार कार्ड की बरामदगी किया गया. जिसके बाद रेल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.
80 नशे की टैबलेट सहित कई सामान जब्त : थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में सूरज बांसफोड़ पिता हरिहर बांसफोर इमरजेंसी कॉलोनी कटिहार, धीरज बांसफोर पिता लालजी बांसफोर लड़कनियां टोला, सुनील पोद्दार पिता स्व राम प्रसाद पोद्दार डहेरिया नया टोला, अरूण मोदक पिता स्व दीपू मोदक बाबू पाड़ा मोड़ सिल्लीगुढ़ी पश्चिम बंगाल, छोटू कुमार साह पिता स्व सुदंर साह हफला बख्शी टोला मनसाही थाना निवासी को गिरफ्तार कर लिया है.
रेल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के पास से सात चोरी के मोबाईल, 80 नशे की टैबलेट, एक लेजर चाकू, पांच ब्लेड सहित दूसरे के आधार कार्ड पेन कार्ड बरामद कर चार पर्स एवं एक हजार रूपये नगद जब्त किया है. राजीव चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की तलाश में रेल पुलिस थी. जिसमें कुछ वांछित थे तथा कुछ को हाल के दिनों में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन