नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार जीआरपी एवं आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. सनद हो कि ट्रेनों में सर्वाधिक नशाखुरानी की घटना घटित होती है. जिसमें नशाखुरानी गिरोह के सदस्य बड़ी आसानी से रेल यात्री को अपना शिकार बनाकर उसके साथ […]

विज्ञापन

कटिहार : कटिहार जीआरपी एवं आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार नशाखुरानी गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. सनद हो कि ट्रेनों में सर्वाधिक नशाखुरानी की घटना घटित होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
जिसमें नशाखुरानी गिरोह के सदस्य बड़ी आसानी से रेल यात्री को अपना शिकार बनाकर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देता है. जिसमें कभी कभी नशा का अत्याधिक डोज रहने के कारण या फिर रेलयात्री का इलाज असमय नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत हो जाती है.
आरपीएफ एवं जीआरपी नशा खुरानी गिरोह पर नकेल कसने को लेकर सघन चेकिंग व छापेमारी करती रहती है. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार जीआरपी थानाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में जीआरपी एवं आरपीएफ कमांडेट राजेंद बाबू राव के निर्देश पर गठित आरपीएफ की विशेष सीपीडीएस की टीम ने आरपीएफ अवर निरीक्षक अनुप कुमार के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी कर चार आरोपितों को प्लेटफार्म धर दबोचा.
गिरफ्तार आरोपित में शामिल मो अजीमुद्दीन उर्पु अजीम पिता मो बोसिक सिसौना वार्ड नंबर 10 थाना जोकीहाट, अब्दूल कलाम पिता मो सज्जाद ठेंगापुर वार्ड नंबर सात जोकीहा जोकीहाट जिला अररिया निवासी, पवन महाराज पिता छोटन महाराज सनहा परोड़ा वार्ड नंबर 5 थाना साहेबपुर कमाल बेगुसराय, राहुल कुमार पिता रामचंद्र साह विशनपुर वार्ड नंबर छह थाना नगर जिला बेगुसराय निवासी के पास से 07 मोबाईल, 24 पीस एटीभान टैबलेट, दो बैग बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरूद्ध राजकीय रेल थाना में थाना कांड संख्या 94\\19 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन