गुरु नानक देव की 550वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा में उमड़ी भीड़

Updated at : 13 Nov 2019 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
गुरु नानक देव की 550वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा में उमड़ी भीड़

कटिहार : सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाश उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. बड़ी संख्या में दूर दराज से सिख सहित अन्य समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंचे थे. जहां सभी ने गुरु के सामने माथा […]

विज्ञापन

कटिहार : सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाश उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. बड़ी संख्या में दूर दराज से सिख सहित अन्य समुदाय के लोग गुरुद्वारा पहुंचे थे. जहां सभी ने गुरु के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिये.

गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में पूरे गुरुद्वारा को भव्य रुप से सजाया गया था. गुरुद्वारा में सिख समुदाय के अलावा अन्य समाज के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा में चल रहे भजन कीर्तन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी गुरुद्वारा पहुंचे हुए थे.
अमृतसर से आये रागी जत्था ने बांधा समा : गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में सुबह से ही गुरुद्वारा में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा. अमृतसर से आये रागी जत्था के कीर्तन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में सिख समुदाय की महिला व पुरुष गुरु दरबार पहुंचे हुए थे. सभी ने गुरु के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु दरबार में बैठकर भजन कीर्तन में शरीक हुए.
गुरु दरबार के अंदर से लेकर बाहर तक गुरु प्रेमियों की भीड़ लगी रही. जिसे जहां जगह मिल रही थी वहां बैठकर गुरु की आराधना में लग गए थे. अमृतसर से आये अमरजीत सिंह ने गुरु नानक देव महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने गुरु के विचारों को सबके सामने रखते हुए कहा कि पांच वर्ष की उम्र में ही गुरु नानक देव महाराज ने समाज को एकता में बांधने का संदेश दिया था.
गुरु नानक देव जी ने कहा है किसी भी इंसान को यह भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वह गुरु के बिना भवसागर को पार कर सकता है. हमें वही शब्द हमेशा बोलना चाहिए. जिससे हमें सम्मान मिले. यह जीवन परेशानियों से भरा है. जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास है वही विजेता कहलाता है.
हजारों गुरु प्रेमियों ने छका लंगर : गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा में अटूट लंगर का आयोजन किया गया था. जहां हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर छका. महिला व पुरुष के बैठने के लिए अलग-अलग इंतजाम किये गये थे. गुरुद्वारा के नीचे फ्लोर पर पुरुष और छत पर महिला के बैठने की व्यवस्था की गयी थी.
गुरु प्रेमियों ने भजन कीर्तन का लुफ्त उठाने के बाद लंगर में आकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किये. यहां सिख समुदाय के सेवा दल ने लोगों के गुरुद्वारा आने से लेकर जाने तक किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े. इसका पूरा ख्याल रखा गया. देर रात तक गुरु दरबार में दीवान सजाया गया.
रात के 12:00 बजे के बाद गुरु प्रेमियों ने आतिशबाजी कर प्रकाश उत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में टोनी सिंह, राजू सिंह, किशोर सिंह, सतवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरु शरण सिंह, अमर सिंह, अमरजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गोविंद सिंह, जसपाल सिंह, गंगू, हर पाल दास, त्रिलोचन सिंह, यशवंत सिंह आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन