अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा, संतान प्राप्ति का लिया आशीर्वाद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बारसोई : अक्षय नवमी का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. इसको लेकर श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की तथा वृक्ष के नीचे ही हलवा, पूड़ी आदि व्यंजन बनाकर पुरोहित को ग्रहण कराने के बाद स्वयं भी परिवार सहित ग्रहण किया.कहा जाता है कि आज के […]
विज्ञापन
बारसोई : अक्षय नवमी का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. इसको लेकर श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की तथा वृक्ष के नीचे ही हलवा, पूड़ी आदि व्यंजन बनाकर पुरोहित को ग्रहण कराने के बाद स्वयं भी परिवार सहित ग्रहण किया.कहा जाता है कि आज के दिन आंवला वृक्ष की पूजा एवं वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण करने का विशेष महत्व है. इसको लेकर बारसोई के अतिप्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में भी विशेष आयोजन किये गये. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.
खासकर महिला श्रद्धालु अत्यधिक संख्या में मंदिर परिसर में जुटी तथा भगवान विष्णु के प्रिय आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना की. मंदिर के पुजारी आचार्य रमेश पांडे ने बताया कि यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस पर्व को करने से संतान प्राप्ति व असाध्य रोग दूर होते हैं. साथ ही साथ मोक्ष की प्राप्ति भी होती है.
उन्होंने कहा कि इस दिन दान पुण्य एवं आंवले वृक्ष के नीचे भोजन करने का विशेष महत्व है. इस दिन का किया हुआ दान अथवा पाप दोनों ही अक्षय हो जाता है. उन्होंने कहा कि इस दिन सभी को परिवार सहित आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करना और इसकी झड़ती पत्तियों को प्रसाद समझकर ग्रहण करना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










