सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Updated at : 29 Oct 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

कदवा : कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एक और प्रसूता की असामयिक मौत प्रसव के बाद हो जाने के बाद मृतिका के परिजनों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया. घटना रविवार की है. घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के मेढोल ग्राम निवासी रमेश […]

विज्ञापन

कदवा : कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में एक और प्रसूता की असामयिक मौत प्रसव के बाद हो जाने के बाद मृतिका के परिजनों ने महिला स्वास्थ्यकर्मी की लापरवाही बताते हुए जमकर हंगामा किया. घटना रविवार की है.

घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के मेढोल ग्राम निवासी रमेश हम्ब्रम अपने पत्नी राधा किस्कू को प्रसव कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में भर्ती किया था. जहां ड्यूटी पर तैनात एनएम प्रियंका कुमारी ने चिकित्सक के परामर्श पर राधा का प्रसव कराया. प्रसव के दौरान प्रसूति महिला को उनके प्रसव रास्ते में चीरा लगाया. जिस कारण महिला का रक्त श्राव होने लगा.
रक्त श्राव नहीं रुकने के कारण चिकित्सक ने राधा किस्कू को कटिहार सदर स्पताल रेफर कर दिया. अस्पताल का एंबुलेंस खराब होने के कारण राधा के पति एवं परिजन ने राधा को किराये के ऑटो पर सवार कर कटिहार ले गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फलस्वरूप मृतिका के पति एवं परिजन ने शव लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचकर जमकर हंगामा किया.
स्टाफ कक्ष का शीशा तोड़ते हुए एनएम के साथ हाथा-पाई भी किया. घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता एवं कदवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज पहुंचकर मामले को शांत किया. पश्चात मृतिका के परिजन एक दो घंटे बाद शव को लेकर घर वापस गये.
मृतिका के द्वारा जन्मे बच्चे को देखने ग्रामीणों का आना और जाना लगा हुआ है. लोग बच्चे को देखकर द्रवित होते हुए उनके लंबे आयु की कामना कर रहे हैं. मृतिका के परिजनों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. ग्रामीण इस हृदय विदारक घटना की निंदा और अफसोस कर रहे हैं. मृतक के परिजन राधा की असामयिक मौत का जिम्मेंवार एनएम पर लगाते हुए कहते हैं कि एनएम की लापरवाही के कारण ही राधा की मौत हुई है.
कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
प्रसूता राधा किस्कू की यह पहली डिलेवरी थी. डिलिवरी में कठिनाई होने के कारण उनके प्रसव मार्ग में छोटा चीरा लगाया गया और डिलवरी के बाद सिलाई किया गया. बावजूद इसके रक्त का स्राव नहीं रुका. जिस कारण उन्हें सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया.
डॉ एचएन राय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन