जानकारी के साथ करें खेती होगी दोगुनी आमदनी

Updated:
विज्ञापन

हसनगंज : हसनगंज प्रखंड कार्यालय के समीप ई-किसान भवन के सभागार में सोमवार को रबी महाअभियान 2019 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी प्रशिक्षण उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तपेश्वर मांझी, कृषि वैज्ञानिक अमित पांडे आदि […]

विज्ञापन

हसनगंज : हसनगंज प्रखंड कार्यालय के समीप ई-किसान भवन के सभागार में सोमवार को रबी महाअभियान 2019 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी प्रशिक्षण उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी तपेश्वर मांझी, कृषि वैज्ञानिक अमित पांडे आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने कहा प्रखंड के सभी पंचायतों से आये किसानों को कृषि वैज्ञानिक के द्वारा बताये तरीके से खेती करने की मुख्य जानकारी प्राप्त कर खेती कर दुगुनी फसल उपजाने की बात कही. उन्होंने किसानों से अपील किया कि बताये हुए जानकारी के साथ खेती करें. तभी दोगुनी आमदनी संभव है. हमारे सरकार भी इस ओर प्रयासरत है. किसानों के उपज में दोगुना आमदनी हो और यहां पावर हीटर दो कृषि कार्य के लिए चयनित किया गया है.
जिसमें काम चल रहा है और दिसंबर माह तक विद्युत खेतों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे. साथ ही किसान भवन में मिट्टी जांच लैब जल्द लगवाया जायेगा. जिससे किसानों को खेती के लिए उचित खाद बीच की विशेष लागत का पता चल सकेगा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी तपेश्वर मांझी एवं कृषि वैज्ञानिक अमित पांडे ने रबी फसल एवं पौधे की खेती की जानकारी दी तथा किसानों को जैविक खाद उपयोग करने की सलाह दी. रबी महोत्सव कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार भास्कर विश्वास ने किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन