कमर्शियल कंप्लेक्स के निर्माण का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : शहर के बाटा चौक के निकट वक्फ बोर्ड के तहत ताज कमर्शियल कंपलेक्स बनाया जायेगा. मंगलवार को वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्ला कांप्लेक्स का शिलान्यास किया गया. मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. […]

विज्ञापन

कटिहार : शहर के बाटा चौक के निकट वक्फ बोर्ड के तहत ताज कमर्शियल कंपलेक्स बनाया जायेगा. मंगलवार को वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्ला कांप्लेक्स का शिलान्यास किया गया. मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. गौरतलब है कि वक्फ बोर्ड के तहत कंपलेक्स में 46 दुकान का निर्माण होना है. जो पौने तीन करोड़ ���ी लागत से बनाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम, सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कटिहार के विकास के लिए अपने जिम्मेदारियों को बताया. दोनों सांसदों ने अपने संबोधन में सिर्फ कटिहार के विकास के लिए किये गये अपने कार्यों पर प्रकाश डाला. सांसद डॉ करीम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अल करीम यूनिवर्सिटी का दर्जा देने में स्वास्थ्य जगत को एक अच्छा तोहफा दिया है.
सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कटिहार के चौमुखी विकास के लिए अपने आप को प्रयासरत बताया. दस वर्षों से कटिहार में कंपलेक्स बनाने के लिए प्रयासरत थे. कार्यक्रम का मंच संचालन ओखाफ कमेटी के सचिव मोजिबुर रहमान ने किया. इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष प्रमोद साहा, राजद नेता समेन्द्र कुणाल के साथ वक्फ बोर्ड के कई सदस्य और स्थानीय दुकानदार मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन