भीड़ ने महिला व बच्चों को बनाया शिकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के चंदवा बजरंगबली मंदिर समीप एसएच-77 पर रविवार की रात्रि करीब 10 बजे विसर्जन की भीड़ ने महिला व बच्चे से भरा एक वाहन को शिकार बनाने का घटना घटी है. मामले में 30-40 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है. दर्ज कांड में जख्मी वाहन चालक कुणाल कुमार वर्मा […]
विज्ञापन
फलका : फलका थाना क्षेत्र के चंदवा बजरंगबली मंदिर समीप एसएच-77 पर रविवार की रात्रि करीब 10 बजे विसर्जन की भीड़ ने महिला व बच्चे से भरा एक वाहन को शिकार बनाने का घटना घटी है. मामले में 30-40 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है.
आपके शहर में
विज्ञापन
दर्ज कांड में जख्मी वाहन चालक कुणाल कुमार वर्मा साकिन सलेमपुर ने बताया कि मधेपुरा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे कि करीब दस बजे फलका थाना क्षेत्र के चंदवा गांव के बजरंगबली के पास मूर्ति विसर्जन कर रहे तलवार लाठी लिए भीड़ अचानक वाहन पर हमला कर वाहन के शीशा तोड़ दिया.
चालक ने आगे बताया कि तलवार चलाने से उनका हाथ जख्मी हो गया तथा उनका पॉकेट से चार हजार व चालक अनुज्ञप्ति भी छीन लिया. साथ ही वाहन मालिक के परिवार के तीन महिला को उतार कर अभद्र सलूक व मारपीट कर पहने जेवरात को छीन लिया. वाहन मालिक के भाइयों को भी बुरी तरह मारपीट कर 12 हजार नगद छीन लिये.
उन्होंने आगे बताया कि भीड़ ने जबरन उनका पांच साल के पुत्र को जबरन छीन कर भीड़ में लेकर चला गया. उन्होंने बताया कि वे और महिला रहम की भीख मांगते रहे और भीड़ पिटता रहा. घटना की खबर किसी तरह परिजनों को बताया और देर रात ही समेली के पूर्व प्रमुख प्रकाश मंडल व वाहन मालिक रेहान खान पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे.
तब तक लोग फरार हो गये थे. पूर्व प्रमुख श्री मंडल ने घटना को लेकर काफी दुख जताया. रात में ही सभी जख्मी को स्थानीय फलका पीएचसी में इलाज कराया गया. मामले में फलका थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर लिया गया है. बहुत जल्द आरोपित का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन