अशांति फैलाने वाले एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

मनसाही : मुफस्सिल पुलिस ने हफलागंज में अशांति फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ गुुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसआइ राम रूप महतो ने गुप्त सूचना के आधार पर मार्च में पत्थरबाजी करने वाले आरोपित मो शब्बीर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी. उसे न्यायिक हिरासत […]

विज्ञापन

मनसाही : मुफस्सिल पुलिस ने हफलागंज में अशांति फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ गुुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसआइ राम रूप महतो ने गुप्त सूचना के आधार पर मार्च में पत्थरबाजी करने वाले आरोपित मो शब्बीर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उधर, मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले गिरफ्तार आरोपित हफलागंज राय टोला के मो साबिर को भी मुफस्सिल पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. हफलागंज में इस तरह की यह तीसरी घटना है.
जब किसी एक समुदाय के आपराधिक चरित्र वाले कुछ युवकों के द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की गयी. मगर प्रशासन एवं प्रबुद्ध लोगों के जागरूक पहल के कारण ऐसे असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर गया. हालांकि एसपी ने हफलागंज की स्थिति को देखते हुए चार माह पूर्व ही गांव में आधा दर्जन फोर्स की तैनाती कर दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन