साइकिल सवार की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार : समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सिकटिया खैरा बहियार पुल के समीप बाइक व साइकिल के बीच गुरुवार की शाम भीषण टक्कर हो गयी. इसमें साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, सीओ राजेश […]
विज्ञापन
कटिहार : समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सिकटिया खैरा बहियार पुल के समीप बाइक व साइकिल के बीच गुरुवार की शाम भीषण टक्कर हो गयी. इसमें साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ सत्येन्द्र सिंह, सीओ राजेश कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष अमजद अली, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे. समेली प्रखंड के खैरा पंचायत के लालचंद खैरा निवासी राजेन्द्र मंडल (58)अपने खेत से साइकिल से लौट रहे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के सिकटिया खैरा बहियार पुल के पास सड़क पार करने के दौरान गेड़ाबाड़ी की तरफ से आ रहे बाइक से भीषण टक्कर हो गयी. इसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली लाया गया, जहां डॉ कयूम अंसारी ने राजेंद्र मंडल मृत घोषित कर दिया. बाइक सवार की पहचान कुणाल कुमार (40) पिता शंकर सिंह घंटाघर भागलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. पीएचसी समेली में उसका इलाज चल रहा था. राजेन्द्र मंडल की मौक के बाद बेटा नीरज कुमार, डब्लू कुमार, मनीष कुमार, बेटी रेणु, पिंकी, निशा का रो-रो कर बुरा हाल था. राजेन्द्र मंडल किसान थे. मृतक के परिजनों ने जिला प्रसासन से मुआवजे की मांग की है. घटना से खैरा में मातम पसरा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










