बिजली का तार लगाने को लेकर मारपीट हुई महिला घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा में बिजली तार लगाने को लेकर हुई विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना उपरांत घायल महिला नगर थाना पहुंची तथा आरोपित के विरूद्ध शिकायत की. पुलिस ने महिला की घायलावस्था को देख उसे […]
विज्ञापन
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा में बिजली तार लगाने को लेकर हुई विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की एक महिला को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना उपरांत घायल महिला नगर थाना पहुंची तथा आरोपित के विरूद्ध शिकायत की. पुलिस ने महिला की घायलावस्था को देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम अंसारी बिजली का तार लगा रहा था.
जिसका विरोध करते हुए अयुब की पत्नी जुलेखा ने कहा कि अपना तार अलग से ले जाओ नहीं तो मेरे घर की भी विद्युत आपूर्ति ठप हो जायेगी. इस बात से सलीम अंसारी व जुलेखा में विवाद होने लगा. घायल जुलेखा के बयान के अनुसार जिसके बाद सलीम के घर से मुन्नी, गुड़िया व नाजो आ गयी एवं उसकी पिटायी करने लगा.
जिस क्रम में सलीम ने धारदार हथियार से उसके सर पर प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही जुलेखा के परिजन घर पहुंचे तथा घायल जुलेखा को नगर थाना लेकर पहुंचे. नगर थाना पुलिस ने घायल महिला की स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन