मारपीट कर किया घायल, घर में की तोड़फोड़

Updated at : 23 Apr 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर किया घायल, घर में की तोड़फोड़

आबादपुर : थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत में दुष्कर्म आरोपित ने जेल से बाहर आकर पुन: पीड़ित के घर में गया और तोड़ फोड़ करते हुए जमकर मारपीट की. जिस बाबत पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में पुन: लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक मो […]

विज्ञापन

आबादपुर : थाना क्षेत्र के शिकारपुर पंचायत में दुष्कर्म आरोपित ने जेल से बाहर आकर पुन: पीड़ित के घर में गया और तोड़ फोड़ करते हुए जमकर मारपीट की. जिस बाबत पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाना में पुन: लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक मो सद्दाम उर्फ अबुआ पिता जरीफ ने नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपित शादी करने से मुकर गया.

इस बाबत पीड़िता के बयान पर 10 फरवरी को आबादपुर थाने में आरोपित युवक व उसके परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. केस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित मो सद्दाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथ ही मामले में अन्य आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लेने पश्चात उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कुछ दिन पूर्व ही बेल पर बाहर आये हैं. आरोपित ने पुन: उसके घर पर आया, तो उसके साथ मारपीट कर उसके घर में तोड़-फोड़ की.
मामले में पीड़िता ने लिखित आवेदन देते हुए केस उठाने की धमकी देते हुए मारपीट, लूट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. केस के संदर्भ में आबादपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री ने बताया है कि वादिनी के आवेदन के आधार पर कुल 22 लोगों पर नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है, जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन