मुख्य गेट पर जलजमाव से यात्रियों को हुई परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के प्रमुख द्वार पर बारिश का पानी का जल जमाव हो जाने के कारण रेल यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. रेल प्रशासन के द्वारा पिछले तीन माह से प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य को लेकर प्रवेश द्वार से होकर आवागमन को बंद कर […]
विज्ञापन
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के प्रमुख द्वार पर बारिश का पानी का जल जमाव हो जाने के कारण रेल यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
रेल प्रशासन के द्वारा पिछले तीन माह से प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य को लेकर प्रवेश द्वार से होकर आवागमन को बंद कर दिया गया है. प्रवेश द्वार के दक्षिणी भाग का चाहारदीवारी तोड़कर यात्रियों के आने जाने के लिए मार्ग बनाया है. लेकिन यह मार्ग यात्रियों के लिए काफी कष्ट कारक साबित हो रहा है.
मंगलवार को बारिश होने के कारण प्रवेश द्वार पर जलजमाव हो जाने से रेल यात्री को पैदल पानी से होकर गुजरने को विवश है. वाहन धारक को भी स्टेशन जाने आने में असुविधा हो रही है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन को चाहिए कि प्रवेश द्वार के गड्ढे को मिट्टी से भराई कर यातायात योग्य बनाना चाहिये.
सड़कों पर कीचड़ व जलजमाव
अमदाबाद : प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन व्यस्त व्यस्त हो गया है. बारिश होते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित अमदाबाद बाजार में भी जलजमाव हो जाता है. बारिश होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर भी जल जमाव हो गया है एवं कीचड़ मय हो गया है.
जिस होकर चलना लोगों का दूभर हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की लगी फसल प्रभावित हो गया है. बारिश के कारण किसान चिंतित है. किसानों की खेत में लगी फसल पक कर तैयार हो गया है.
जिसका कटनी एवं अनाज तैयार करना बाकी रह गया है. ऐसे मौके पर बारिश होना किसानों के लिए चिंता का विषय है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में जलजमाव एवं कीचड़ में होने के कारण प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों का रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दुकानदार भी सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़ मय होने के कारण परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










