ट्रक ने बाइक सवार महिला को मारी ठोकर, मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बारसोई : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को ठोकर मार दी. जिससे वह सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया. जहां पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. […]
विज्ञापन
बारसोई : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को ठोकर मार दी. जिससे वह सड़क पर जा गिरी और बुरी तरह घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई पहुंचाया.
जहां पीड़ित महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. कटिहार ले जाने के दौरान रास्ते में महिला की मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के महेशपुर पंचायत स्थित सीहिगांव निवासी फुरकान की पत्नी चानवारा खातुन (40) अपने देवर मघुआ के साथ इलाज कराने कटिहार जा रही थी.
इसी क्रम में बारसोई स्थित नीमतल्ला चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी और बाइक सड़क पर जा गिरी. बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय निवासी ग्रामीण चिकित्सक मंसूर आलम ने बताया कि कटिहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी है.
उसके शव को रास्ते से ही लौटा कर घर लाया गया है. खबर लिखे जाने तक ट्रक एवं चालक को ग्रामीणों ने घेरे रखा था. मामले को लेकर विधायक महबूब आलम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो जिन्ना आदि ने दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य से काम लेने को कहा है. प्रशासन से ट्रक चालक पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










