एसडीओ ने मतदान के प्रति किया जागरूक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मनिहारी : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को दिव्यांग मतदाताओं को एक कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया. मनिहारी एसडीओ संदीप कुमार ने आने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों से मतदान करने की अपील की. इस दौरान भीभी पेट और इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि चुनाव होने […]
विज्ञापन
मनिहारी : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को दिव्यांग मतदाताओं को एक कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति जागरूक किया गया.
मनिहारी एसडीओ संदीप कुमार ने आने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों से मतदान करने की अपील की. इस दौरान भीभी पेट और इवीएम का प्रशिक्षण दिया गया. एसडीओ संदीप कुमार ने कहा कि चुनाव होने वाला है. इस बार भीभी पेट जोडा गया है.
इसमें से जानकारी मिलेगी कि आपने वोट किस प्रत्याशी को दिया है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को बूथ पर आसानी से मतदान करने के लिए सभी सुविधा मुहैया करायी जाएगी. मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी.
इसमें दिव्यांग मतदाता सहित पदाधिकारी ने भाग लिया. मतदान का प्रतिशत इस चुनाव में बढे. इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है. मौके पर बीडीओ छाया कुमारी, सीओ संजीव कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी सत्यव्रत त्रिपाठी, जीपीएस महेश सिंह, बीपीआरओ प्रीतम कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










