शादी का झांसा दे किया यौन शोषण, मामला दर्ज

Updated at : 11 Mar 2019 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा दे किया यौन शोषण, मामला दर्ज

बरारी : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने विवाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला बरारी थाना में दर्ज कराया है. बरारी थाना के सेमापुर ओपी में सुखासन पंचायत की पीड़िता ने थाने में दिये आवेदन में मो सफीकुल पिता मो अमीर बेलवाड़ीगंज पर एक वर्ष से विवाह का झांसा देकर […]

विज्ञापन
बरारी : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने विवाह का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला बरारी थाना में दर्ज कराया है. बरारी थाना के सेमापुर ओपी में सुखासन पंचायत की पीड़िता ने थाने में दिये आवेदन में मो सफीकुल पिता मो अमीर बेलवाड़ीगंज पर एक वर्ष से विवाह का झांसा देकर यौन शौषण का आरोप लगाया है.
बताया है कि सफीकुल ग्रामीण चिकित्सक है. उपचार के लिए घर आता था. उपचार के बहाने निकाह की बात को लेकर घर में आना जाना शुरू रहा. इसी दौरान वह उसका यौन शोषण करता रहा.
पीड़िता ने आवेदन में बताया कि तीन माह का गर्भपात भी कराया. पीड़िता ने मुखिया प्रतिनिधि मो इलियास पर पंचायत कर परिवार को भयमीत करने, घर से बेघर करने आदि धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने सफीकुल समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है. सेमापुर ओपी अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
शांति समिति की बैठक कर मामले को सुलझाया
मनसाही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच हुए उपद्रव के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गयी है. दूसरी ओर मामले को लेकर रविवार की शाम चार बजे घटनास्थल के समीप मुफस्सिल थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पंचायत जनप्रतिनिधि व पुलिस पदाधिकारियों के बीच दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी बात रखी.
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने वाडों में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात कही. साथ आपसी भाईचारा को बरकरार रखने की बात कही. मौके पर पुलिस प्रसासन ने कहा कि बच्चों को आगे कर गंदी राजनीति करना बहुत ही शर्म की बात है. शनिवार की रात शादी समारोह में असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा की गयी छेड़खानी में जो भी आरोपित हैं, उन्हें चिह्नित कर सख्त कारवाई की जायेगी.
बैठक में सरपंच चन्द्रशेखर पासवान, मुखिया नारायन पासवान, मो फिरोज, राजकुमार शर्मा, अजय कुमार दास, अबद्दूल मन्नान, रतन साह, मुकेश पासवान, नजरूल, मो मुस्ताक, सीता राम मंडल, उत्तम पासवान आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन