बाइक की टक्कर में दो लो घायल

फलका : फलका थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार को दोपहर दो बाइक के आमने सामने टक्कर होने से एक नि:शक्त चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलका में भर्ती कराया. जहां जख्मियों का नाजुक हालत देख […]
फलका : फलका थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर गुरुवार को दोपहर दो बाइक के आमने सामने टक्कर होने से एक नि:शक्त चालक सहित दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फलका में भर्ती कराया. जहां जख्मियों का नाजुक हालत देख कर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार फलका की ओर से मोरसंडा निवासी टुनटुन साह पिता सदानंद साह उम्र 30 वर्ष पोठिया जा रहे थे. विपरित दिसा से भंगहा निवासी नि:शक्त व्यक्ति संतोष कुमार पटेल पिता अनिरुद्ध प्रसाद मंडल उम्र 25 वर्ष तीन पहिया बाइक से कटिहार जा रहे थे. इसी बीच माजीद गैरेज के पास स्टेट हाइवे 77 पर आमने सामने टक्कर मार दी.
जिससे दोनों बाइक का परखच्चे उड़ गया. दोनों बाइक चालक काफी गम्भीर है. इधर सूचना पाते ही जेएसआई राजेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच दोनों बाइक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










