कटिहार : डेढ़ वर्षीय बच्चे की चाचा ने गोली मारकर की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मनसाही (कटिहार) : थाना क्षेत्र के बाजीपुर चामा टोला गांव में चाचा मो साबिर ने मजाक-मजाक में डेढ़ वर्षीय भतीजे अनवारुल हक (पिता मो रफीक) की अवैध हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार की शाम करीब 4:30 बजे की है.घटना के बाद आरोपित चाचा फरार हो गया. पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
मनसाही (कटिहार) : थाना क्षेत्र के बाजीपुर चामा टोला गांव में चाचा मो साबिर ने मजाक-मजाक में डेढ़ वर्षीय भतीजे अनवारुल हक (पिता मो रफीक) की अवैध हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार की शाम करीब 4:30 बजे की है.घटना के बाद आरोपित चाचा फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
बाजीपुर चामा टोला निवासी मो रफीक के पुत्र अनवारुल अपनी बहन की गोद में खेल रहा था, तभी उसका 25 वर्षीय चाचा मो साबिर आया और उसकी ओर कट्टा तान कर मजाक करने लगा. उसी दौरान कट्टे से गोली चल गयी, जो अनवारुल को गले में लगी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन