#Bihar : पिता ने किया बेटे को गोलियों से छलनी, गोली मारने के बाद मरने का करता रहा इंतजार

Updated:
विज्ञापन

कटिहार: बिहार के कटिहार में एक मामूली बात को लेकर पिता ने बुधवार को बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार पिता एक रिटायर फौजी है जिसका नाम तेजनारायण यादव है. बेटे से उसकी सुबह घर में बहस हो गयी जिसके बाद उसने गोलियों से अपने बेटे को छलनी कर दिया. यही […]

विज्ञापन

कटिहार: बिहार के कटिहार में एक मामूली बात को लेकर पिता ने बुधवार को बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार पिता एक रिटायर फौजी है जिसका नाम तेजनारायण यादव है. बेटे से उसकी सुबह घर में बहस हो गयी जिसके बाद उसने गोलियों से अपने बेटे को छलनी कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

यही नहीं, पिता गोली मारने के बाद बेटे के मरने का इंतजार करता रहा. जब बेटे की सांसें थम गयी तब पिता लाइसेंसी राइफल लेकर फरार हो गया. बेटे की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है. मृतक की पत्नी अपने ससुर की इस करतूत के बाद बार-बार बेहोश हो जा रही है.

आसपास के लोग भी इस मामले में काफी चकित हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया. स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन पिता शराब पीकर घर में हंगामा किया करता था जो बेटे को पसंद नहीं था. खबरों की मानें तो मृतक एक सामाजिक कार्यकर्ता था जो अपने पिता के करतूतों का हमेशा विरोध करता था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन