बैंक में ही उचक्के ने उड़ा दिये महिला के 20 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2017 5:57 AM
कटिहार : शहर के अमला टोला स्थित एसबीआई अमला टोला ब्रांच में बैंक में पैसे निकालने पहुंची एक महिला के बैग में ब्लेड मारकर उचक्के ने बीस हजार रुपये निकाल लिये. पीड़ित महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. लंगड़ा बगान निवासी रूपा कुमारी बैंक से रुपये निकालने के लिए अमला टोला एसबीआइ […]
कटिहार : शहर के अमला टोला स्थित एसबीआई अमला टोला ब्रांच में बैंक में पैसे निकालने पहुंची एक महिला के बैग में ब्लेड मारकर उचक्के ने बीस हजार रुपये निकाल लिये. पीड़ित महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. लंगड़ा बगान निवासी रूपा कुमारी बैंक से रुपये निकालने के लिए अमला टोला एसबीआइ शाखा पहुंची थी.
वह रुपये निकालने के बाद रुपये को बैग में डालकर अपना पासबुक अपटूडेट करा रही थी. इसी क्रम में उचक्कों ने उसके बैग में ब्लेड मारकर रुपये उड़ा दिये. जब रूपा अपना पासबुक अपटूडेट कर बैग में रख रही थी, तो बैग का एक ओर का भाग कटा था और बैग में रुपये भी नहीं थे. उसने इसकी जानकारी कैशियर सहित बैंक के अधिकारी को दी. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान का प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










