सुरक्षा पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही रेलवे : राजेन गोहेन
कटिहार : रेलवे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजना तैयार की है. इससे किसी भी तरह की रेल दुर्घटना के होने से बचा जा सकेगा. इसके लिए विदेशी टेक्नोलॉजी को भी अपनाया जायेगा. कुछ वर्षों में फूलप्रूफ सेफ्टी की व्यवस्था भी […]
कटिहार : रेलवे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये की योजना तैयार की है. इससे किसी भी तरह की रेल दुर्घटना के होने से बचा जा सकेगा. इसके लिए विदेशी टेक्नोलॉजी को भी अपनाया जायेगा. कुछ वर्षों में फूलप्रूफ सेफ्टी की व्यवस्था भी की जायेगी. इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है. उक्त बातें एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि रेलवे को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार कई स्तर पर काम कर रही है. यात्रियों को बेहतर सुविधा देना व सुरक्षा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










