बिहार के इन स्टेशनों पर होगा गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज, यूपी-बंगाल का सफर बनेगा आसान

Updated:
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 16 जुलाई से कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी. इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को भीड़भाड़ की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को राहत मिल गई है. ट्रेन की कन्फर्म टिकट को लेकर होने वाली परेशानी अब काफी हद तक कम हो सकती है. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल और गुवाहाटी के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कब से कब तक चलाई जाएगी ट्रेन?

रेलवे की ओर से जारी टाइम टेबल की माने तो, यह स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई से 3 नवंबर तक हर गुरुवार को कानपुर सेंट्रल से गुवाहाटी के बीच चलेगी. वापसी में यह ट्रेन 17 जुलाई से 4 नवंबर तक हर शुक्रवार को गुवाहाटी से कानपुर सेंट्रल के लिए चलेगी. खास बात यह है कि ट्रेन का संचालन रक्षाबंधन, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि यात्रियों को टिकट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े.

बिहार में स्पेशल ट्रेन का रूट?

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी और बेगूसराय जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसके बाद कटिहार और किशनगंज होते हुए पश्चिम बंगाल के रास्ते असम के गुवाहाटी पहुंचेगी. इस तरह से इस ट्रेन के चलने से बिहार का दूसरे राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

ट्रेन में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में टोटल 16 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं. इनमें 6 स्लीपर, 6 जनरल, 2 एसी थ्री-टियर और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं. इस नई स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो सकेगा. खासकर भागलपुर, कटिहार और इसके आस-पास के जिलों के लोगों को फायदा मिल सकेगा.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग से पहले घर-घर जाकर पर्ची बाटेंगे BLO, मतदान कर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन