भक्त चरण के साथ बिहार आ रहे कन्हैया, हार्दिक व जिग्नेश, प्रदेश कांग्रेस ने की स्वागत की जोरदार तैयारी
बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल पटना आयेंगे. पटना पहुंचने के बाद सभी कांग्रेस के नेता सदाकत आश्रम पहुंचेंगे.
पटना. बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, कन्हैया कुमार, जिग्नेश मेवानी और हार्दिक पटेल पटना आयेंगे. पटना पहुंचने के बाद सभी कांग्रेस के नेता सदाकत आश्रम पहुंचेंगे.
आपके शहर में
वहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस के युवा नेताओं का स्वागत समारोह आयोजन किया गया. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शनिवार से चुनाव प्रचार के लिए कुशेश्वरस्थान और तारापुर के लिए लिए निकल जायेंगे.
कल पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से इन युवा चेहरों की बड़े स्वागत की तैयारी की गई है. कांग्रेस के तीनों युवा नेता एयरपोर्ट से निकलकर रोड शो करते हुए सदाकत आश्रम तक जाएंगे, सदाकत आश्रम में तीनों नेताओं का स्वागत किया जाएगा.
सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत दूसरे नेता शामिल भी इस स्वागत समारोह में मौजूद रहेंगे. सदाकत आश्रम में तीनों नेताओं की मौजूदगी में कई युवा कांग्रेस की सदस्यता भी लेंगे.
कांग्रेस इन तीनों नेताओं को उपचुनाव के मैदान में प्रचार के लिए उतार कर यह संदेश देना चाहती हैं कि इस उपचुनाव को कांग्रेस गंभीरता से लड़ रही है. राजद से अलग होने का उसे कोई मलाल नहीं है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए