Aurangabad: कलयुगी बेटे ने की मां हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट 

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad : औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में एक हृदयविदारक घटना हुई है. एक कलयुगी बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी कृष्णा दुबे की पत्नी शकुंतला देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

रविवार की रात मां और बेटे में हुई थी बहस

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात किसी बात को लेकर बेटा और मां के बीच बहस हो गयी थी. इसी क्रम में सनकी बेटे ने मां को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. लेकिन, सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी है. बताया जा रहा कि सनकी बेटा अक्सर मां के साथ मारपीट करता था.

 कुछ दिन पहले पिता को निकाला था घर से

आरोपित ने कुछ दिन पहले अपने पिता को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हुई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोरा गांव से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : देश में विशेष समुदाय चला रहा ट्रेन जिहाद, वोट बैंक की खातिर चुप हैं लालू-अखिलेश: गिरिराज सिंह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन