ePaper

बाइक सहित तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

Updated at : 30 Mar 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सहित तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

In Kamta village of Thana area, a young man died tragically after falling uncontrollably into a pond with a bike

विज्ञापन

भभुआ सदर. शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के कमता गांव में बाइक सहित अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृत बाइक सवार कमता गांव निवासी श्रवण पटेल का 30 वर्षीय बेटा राजन पटेल बताया जाता है. घटना शुक्रवार रात एक बजे के करीब की बतायी जा रही है. शनिवार सुबह जब गांव के लोग तालाब की ओर निकले, तो देखा की बाइक पोखरा केे किनारे गिरा हुआ है और तालाब के पानी में चप्पल तैर रही है. संदेह के आधार पर जब तालाब के पानी में युवक की खोजबीन शुरू की गयी, तो उसके शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद घटना की सूचना भभुआ थाने की पुलिस को दी गयी. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह देर रात बाइक द्वारा तालाब से सटे संकरे रास्ते से होकर घर लौट रहा था, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर तालाब में चली गयी और तालाब में गिरने से उसकी मौत हो गयी. मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसकी एक बेटी भी है. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं, परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन