हम चुनेंगे ऐसा सांसद, जो जमीन से जुड़ा हो

Updated at : 06 May 2024 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
हम चुनेंगे ऐसा सांसद, जो जमीन से जुड़ा हो

दूसरे के मुखौटे पर किसी लोभ, लालच या बहकावे में हम नहीं आयेंगे, हम ऐसे प्रत्याशी को ही अपना मतदान करेंगे जो जमीन से जुड़ा हो और सुख-दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़ा रहे. उक्त बातें सोमवार को वार्ड नंबर 17 में प्रभात खबर द्वारा वोट करें देश गढ़ें थीम पर आधारित मेरा सांसद कैसा हो संवाद कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों ने कहीं.

विज्ञापन

भभुआ नगर. दूसरे के मुखौटे पर किसी लोभ, लालच या बहकावे में हम नहीं आयेंगे, हम ऐसे प्रत्याशी को ही अपना मतदान करेंगे जो जमीन से जुड़ा हो और सुख-दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़ा रहे. उक्त बातें सोमवार को वार्ड नंबर 17 में प्रभात खबर द्वारा वोट करें देश गढ़ें थीम पर आधारित मेरा सांसद कैसा हो संवाद कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों ने कहीं. संवाद कार्यक्रम के दौरान किसी ने कहा कि जो गरीबों का मसीहा हो व जब जनता चाहे तब सांसद से मुलाकात हो जाये, हमें ऐसे प्रतिनिधि चाहिए. वहीं, किसी ने कहा कि जो लोगों के दुख-दर्द में साथ देने के साथ साथ क्षेत्र का विकास करता हो, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व क्षेत्र का विकास करने पर अपना समय देता हो, हम ऐसे ही प्रत्याशी के लिए मतदान कर दिल्ली भेजेंगे. गौरतलब है कि एक जून को जिले में मतदान होना है. मतदान का प्रतिशत जिले में बढ़े इसको लेकर प्रभात खबर द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और देश के विकास में सहभागी बनें. इसी कड़ी में प्रभात खबर द्वारा शहर व जिले में अलग-अलग जगहों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और संवाद कार्यक्रम में लोग मुखर होकर अपनी बातों को प्रभात खबर के माध्यम से रखने को लेकर उत्साहित दिखे. वहीं, इस दौरान खास बात यह देखने को मिल रहा है कि घर के चौखट के अंदर रहने वाली महिलाएं भी संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बातों को बढ़े उत्साह से रख रही हैं. = स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान है जरूरी संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला पुरुषों से अपील करते हुए कहा गया कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है. यानी ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपने क्षेत्र के विकास के लिए उचित प्रत्याशी का चयन करने के लिए हम अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. इसके साथ ही लोगों ने वार्ड में व्याप्त समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा. = क्या कहते हैं शहरवासी = सामाजिक महिला कार्यकर्ता रेशमा देवी ने कहा कि हम अपने अधिकार से संसद का चयन करते हैं, हम लोगों को यह समझना होगा कि हम उन्हें अपना वोट दें जो जिले के साथ साथ राज्य व देश की तरक्की में अपना योगदान करें. = शहरवासी संगीता देवी ने कहा कि महिलाओं के विकास के लिए जो कार्य करें, महिलाओं को आरक्षण तो मिल गया है लेकिन आज भी महिला जनप्रतिनिधि चयनित की जाती है. लेकिन, उनके कार्यभार व कमान पति के हाथ में होता है इस प्रथा को समाप्त करने वाले प्रत्याशी को ही अपना मतदान करेंगे. = स्वर्ण व्यवसायिक संदीप वर्मा ने कहा कि हम किसी के मुखौटे पर प्रत्याशी का चयन नहीं करेंगे, जो प्रत्याशी जमीन से जुड़ा हो व लोगों के सुख-दुख में शामिल होता हो, हम ऐसे प्रत्याशी को ही अपना मतदान करेंगे. = पूर्व वार्ड पार्षद राजेश कुमार गोंड ने कहा कि जो प्रत्याशी समाज का विकास के बारे में सोच रखें. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी पर ध्यान दें, हम ऐसे प्रत्याशी को चयन कर दिल्ली भेजेंगे, ताकि क्षेत्र का विकास कर सके. = वार्ड पार्षद मनें्र कुमार ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आये दिन लोग मेरे पास आते हैं, अपनी समस्याओं से रूबरू हमें होते हैं. हम लोग उनकी समस्या को निदान नहीं कर पाते हैं, हमें ऐसा सांसद चाहिए कि छोटे जनप्रतिनिधियों पर भी ख्याल करें. = सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार ने कहा कि नगर पार्षद द्वारा करोड़ों रुपये खर्च शहर के विकास के लिए कर दिया जाता है, लेकिन सबसे पुराने चमन लाल पोखरा का भी सुंदरीकरण करने में नगर प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है. हम ऐसे सांसद का चयन करेंगे, जो सभी विकास कार्यों पर ध्यान दे. = 75 वर्ष की उम्र पार कर चुकी वृद्ध महिला राजमणि कुंवर ने कहा कि लंबे समय से हम अपना मतदान देते आये हैं. अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि बुजुर्गों पर ध्यान नहीं देता है. विधवा पेंशन में जो राशि मिलती है उससे हमारा पालन पोषण नहीं हो पाता है, जो सांसद बुजुर्गों का भी ख्याल करेगा, हम ऐसे ही प्रत्याशी का इस बार चयन करेंगे. = व्यवसायी अरुण कुमार सेठ ने कहा कि हमारा सांसद लोकल होना चाहिए, ताकि जब हम अपने प्रतिनिधि से मुलाकात करना चाहे तो आसानी से मुलाकात हो जाये और लोगों की समस्या को ध्यान से सुने, हम ऐसे प्रत्याशी का ही चयन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन